Monday 30 December 2013

लोमड़ी OR शेर Ki kahani

एक दिन एक लोमड़ी जंगल मेँ घूम रही थी। उसने देखा के एक शेर उसकी तरफ आ रहा था। वह घबरा गयी। उसको मौत सामने खड़ी दिखाई देने लगी। तभी उसको सामने कुछ सूखी हड्डियाँ पड़ी दिखी और वो शेर की तरफ पीठ करके बैठ गयी और एक सूखी हड्डी चूसने लगी। वो ऊँची आवाज मेँ बोलने लगी: " वाह! वाह ! शेर का मीट खाने का मजा ही कुछ और है। पर अभी मेरी भूख मिटी नहीं। एक और शेर मिल जाये तो मजा आ जाएगा। यह सुन कर शेर को चिंता हुई के यह लोमड़ी तो शेर मर कर खाती है। यहाँ से तो भाग जाना ही बेहतर है। पेड़ पर बैठे एक monkey ने लोमड़ी का सारा ड्रामा देख लिया। उसने शेर को ये सारी कहानी बताने का फैसला किया और शेर के पीछे भागा। लोमड़ी ने monkey को शेर की तरफ जाते देख लिया। Monkey से लोमड़ी की चालाकी सुन कर शेर उस की तरफ वापिस भागा। क्या आप सोच सकते हो के चालाक लोमड़ी ने अब क्या किया होगा। शेरे को आता देखकर वो बोलने लगी: हाये! मैं तो भूख से मर जाऊँगी। इस monkey के बच्चे को भेजे हुए कितना टाइम हो गया है, अभी तक यह एक भी शेर को फँसाकर नहीँ ला सका।
मोरल : लड़ाई ताकत से नहीं दिमाग से जीती जाती है।



Resource Link: http://www.jokeshindi.com/hindi-jokes-funny-indian-sms.htm

No comments:

Post a Comment